छिंदवाड़ा दर्पण

कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण पर बने संशय को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला

पांढुरना जबलपुर दर्पण । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके के नेतृत्व में पांढुरना विधायक नीलेश उईके एवं सौसर विधायक विजय चौरे और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ से सौजन्य भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय के नवीन भवन निर्माण स्थल को लेकर पूर्व में उठाए गए मुद्दों तथा जनभावनाओं से अवगत कराया।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शहर के बाहर दान की गई भूमि पर प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय के निर्माण स्थल को बदलने की मांग पहले भी जवाहर पार्क में धरना आंदोलन व प्रशासन को दिए ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई थी।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा:-अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं, जो भी होगा पांढुरना जिले के हित में होगा मामले में बने संशय को दूर करने के उद्देश्य से हुई चर्चा में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि “कलेक्टर कार्यालय के नवीन भवन निर्माण को लेकर अभी कोई स्थिति तय नहीं है। निर्णय पांढुरना जिले के हित में लिया जाएगा।” इस सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रशासन की ओर से मिल रहे आश्वासन को देखते हुए आगामी पांढुरना बंद की योजना को फिलहाल विराम लगा दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में सकारात्मक चर्चा बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से पूरी संवेदनशीलता और सकारात्मक चर्चा की है और भरोसा दिलाया है कि पांढुरना बंद जैसे विरोध की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मोहन सरकार से किया है सवाल- विधायक नीलेश उईके और विजय चौरे ने बताया इस विषय पर विधानसभा शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल में प्रशन पर जवाब मांगा है।हम शहर और जिले की जनता की भावना को बिलकुल आहत नहीं होने देगे। जिले के जनभावनाओं की सुविधा के लिए लड़ाई जारी रहेगी।प्रशासन का मन बदलने की पूरी तैयारी करेंगे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88