राम शांति विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा नंदिनी बांबल को सेज विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा चांसलर का स्वर्ण पदक से सम्मानित

पांढुरना जबलपुर दर्पण । राम शांति विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा नंदिनी बांबल ने अपनी अद्भुत उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन किया है। सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में अंडर-ग्रेजुएशन कार्यक्रम (2025) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें प्रतिष्ठित ‘कुलाधिपति स्वर्ण पदक’ और योग्यता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें इसरो चेयरमैन किरण राव, लैफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख एवं सेज यूनिवर्सिटी चांसलर श्री अग्रवाल के हस्ते दिया गया। नंदिनी ने विद्यालय से निकलने के बाद निरंतर मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। नंदिनी की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्साहवर्धक उदाहरण प्रस्तुत करती है। शाला चेयरमैन सुभाषजी बुधराजा, डायरेक्टर शिवमजी बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त स्टाफ ने नंदिनी की इस कामयाबी पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



