महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर निकलेगी महाकाल की विराट सवारी, बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। जय महाकाल जनसेवा महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में हिन्दुओं को इस विशाल महाकाल की विराट सवारी जो कि शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को सायं 5 00 बजे खम्बताल मार्केट सदर से प्रारंभ होकर सदर की विभिन्न गलियों में भ्रमण करते हुए काली माई मंदिर सिद्ध पीठ में महाआरती के साथ समाप्त होगी।इसकी व्यवस्था हेतु अलग अलग समितियों का गठन किया गया और सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया कि वह आज से 10 लोगों को प्रत्येक दिन फोन लगाकर भारी संख्या में हिन्दुओं का जनसैलाब लाने दृढ़संकल्पित हैं। इस बैठक में तिवारी, रोशन गौतेल, प्रभु कुमार,नंदू जॉन, राजकुमार रजक, रोहित हवेल, विक्रम सिंह ठाकुर, नितिन नामदेव, प्रतीक गुप्ता, श्रीनिवास नायडू,सनी नायक,आकाश भरद्वाज, अभिषेक बिछेल,नितिन यादव, सत्यम जाटव,विशाल पाल,आकाश कुशवाहा,रोहित बैन,शुभ ओम तिवारी,मनोज पासवान,अभिलाष पराग नितेश ठाकुर उपस्थित थे।



