छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाराजा महाविद्यालय के परीक्षार्थियों को वर्तमान निवास स्थिति अपडेट करने में जा रही समस्या

जानकारी अपडेट करने की कल है अंतिम तारीख

छतरपुर।शासकीय छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्थानीय शासकीय स्वशासी महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के स्नातक अंतिम वर्ष के सभी छात्र तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के कुछ छात्र मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग द्वारा 1 जून को जारी की गई सूचनानुसार लाॅकडाउन में परीक्षार्थियों के वर्तमान निवास की स्थिति दिनांक 29 जून 2020 की स्थिति में जानकारी अपडेट करने की गई जारी लिंक में तकनीकी समस्या के कारण अभी तक अपनी वर्तमान निवास स्थान की जानकारी अपडेट नहीं कर सके हैं।महाविद्यालय के यूजी अंतिम वर्ष तथा पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को लिंक में जानकारी भरकर सर्च करने पर डिटेल नाॅट फाउंड की समस्या लगातार आदेश जारी होने के समय से ही जा रही है।जबकि स्नातकोत्तर या पी जी चतुर्थ सेमेस्टर के कुछ परीक्षार्थियों की वर्तमान स्थिति सफलतापूर्वक दर्ज भी हो चुकी है।ज्ञात हो कि जारी आदेशानुसार जानकारी अपडेट करने के लिए कल 8 जून को अंतिम तिथि है और महाविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के किसी भी परीक्षार्थी की और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के कुछ परीक्षार्थियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी समस्या के चलते अभी तक अपडेट नहीं हो सकी है।जिसको लेकर महाविद्यालय के परीक्षार्थी लगातार आदेश जारी होने के बाद से ही बेहद परेशान है।अब देखना यह होगा कि महाविद्यालय प्रबंधन एक ही दिन में इस समस्या को हल करते हुए,महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की वर्तमान स्थिति अपडेट करवाने में किस तरह से आगे आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88