ब्राह्मण समाज ने सीएम एवं गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सीधी जबलपुर दर्पण । सेकंड स्टाप तुलसीनगर स्थित अंबेडकर मैदान में 23 नवंबर को अजाक्स संगठन का प्रांतीय अधिवेशन था। उस कार्यक्रम में अजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने कहा कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे ने कहा कि अजाक्स प्रांताध्यक्ष का यह बयान घोर आपत्तिजनक है और समूचे ब्रह्मण समाज का अपमान है। शादी विवाह निजी जिंदगी है। हर वयस्क व्यक्ति अपनी शादी के लिए स्वतंत्र है। कौन किससे शादी करे यह उसका निजी मामला है और फिर बेटी कोई वस्तु नहीं है जो दान की जाये। कानूनी तौर पर तो मां-बाप भी अपने पुत्र-पुत्री की शादी किससे हो यह तय नहीं कर सकते। ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा ऐसा कहा जाना अति निंदनीय है। अत: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस आईपीएस संतोष वर्मा को तुरंत निलंबित कर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए नहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौपने में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे, अधिवक्ता अरविंद शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा पंडित शत्रुघ्न पाण्डेय, पंडित रविंद्र पाण्डेय, पुष्पेंद्र पाठक, पुष्पराज मिश्रा उपस्थित रहे।



