दो बाइकों की भिडंत, तीन लोग गंभीर

सीधी जबलपुर दर्पण। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगी पहाड़ी के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान उमेश साकेत निवासी ग्राम चौफाल पवाई, अशोक सिंह और बेटा सिंह पिता भगवान सिंह निवासी ग्राम पोंड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमेश साकेत नल जल योजना में कार्यरत हैं और हादसे के समय वे राशन लेकर अपने कार्य क्षेत्र पोड़ी वस्तुआ की ओर जा रहे थे। ग्राम जोगी पहाड़ी के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इनका कहना है।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
भूपेश बैस, थाना प्रभारी मड़वास।



