राम शांति विद्या मंदिर में पुरस्कार वितरण के साथ खेल सप्ताह का भव्य समापन

पांढुरना जबलपुर दर्पण । राम शांति विद्या मंदिर में 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक स्व. रामजीदास बुधराजा एवं श्रीमती शांतिदेवी बुधराजा की स्मृति में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह का समापन 2 दिसंबर को स्व. रामजीदास बुधराजा की पुण्यतिथि पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीहरि हांडे बीईओ पांढुरना एवं वामन घाटोड़े जिला खेल अधिकारी की उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत शाला चेयरमैन सुभाष बुधराजा एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात वर्ष 2025–26 में स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चेयरमैन श्रीसुभाषजी बुधराजा एवं अतिथियों के के हस्ते ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस वर्ष के विशेष पुरस्कारों में—
बेस्ट CCA ऑफ द ईयर: शिवाजी हाउस बेस्ट हाउस इन स्पोर्ट्स एवं रनर-अप हाऊस : पृथ्वीराज हाउस
बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर (प्रथम पुरस्कार) : शिवाजी हाउस
रोबोटिक्स इनोवेटिव चैलेंज में प्रथम : शिवाजी हाऊस
समारोह के दौरान बच्चों में अपार जोश दिखाई दिया। प्री-प्राइमरी के नन्हें बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। खेल सप्ताह ने विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर श्री रोहित धवले एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्री-प्राइमरी शिक्षिका कु. प्रांजल गांजरे द्वारा किया गया।



