जबलपुर दर्पण

गीता महोत्सव का श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक हुआ आयोजन



जबलपुर दर्पण।
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को सिवनी जिले में गीता महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। मिशन स्कूल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के आचार्यों की सानिद्ध में बड़ी संख्या में उपस्थित गीताभक्तों ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया, जिससे सम्पूर्ण परिसर में ध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया।   कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता जीवन का महान मार्गदर्शक ग्रंथ है, जो कर्तव्य, धैर्य और नैतिकता का मार्ग दिखाते हुए प्रत्येक परिस्थिति में सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम एवं गौरवशाली संस्कृति बताते हुए कहा कि आधुनिकता को अपनाते हुए भी हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवद्गीता समानता, सहयोग और सामूहिक प्रगति का संदेश देकर समाज में एकता और संतुलन स्थापित करती है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने गीता के अध्यायों का सार सरल और रोचक शैली में प्रस्तुत कर बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित किया कि वे गीता के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु दृढ़ संकल्पित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88