जबलपुर की रंजीता बेक के प्रदर्शन से महिला हॉकी टीम विजेता बनी

जबलपुर
जबलपुर दर्पण। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के हांगकांग में संपन्न हुई वर्ल्ड मास्टर्स हॉकी एशिया चैंपियनशिप में सिंगापुर, न्यूजीलैंड को पराजित करने के बाद फाइनल मैच में हांगकांग को 2 – 0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम में जबलपुर रेलवे विभाग में कार्यरत सुश्री रंजीता बेक का शानदार प्रदर्शन रहा
। सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। भारतीय महिला हॉकी टीम में उड़ीसा की 4 , पंजाब की 4 , हरियाणा की 4 , तमिलनाडु की 5 तथा मणिपुर की 1 महिला खिलाड़ी रहीं। रेलवे के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आरिफ अली, हसन अली, अफसर अली आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।


