अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भ्रमण के दौरान 25 करोड़ 33 लाख 56 हज़ार के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

अनूपपुर। कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह का 8 जुलाई को अनूपपुर आगमन होगा। आप 13 जुलाई तक अनूपपुर के अल्प प्रवास में रहेंगे। 13 जुलाई प्रातः 6 बजे आप भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मंत्री श्री सिंह अनूपपुर ज़िले में 25 करोड़ 33 लाख 56 हज़ार लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री सिंह का 8 जुलाई शाम 5 बजे अनूपपुर आगमन होगा। आप अनूपपुर उच्च विश्राम गृह में आमजनो से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे श्री सिंह अनूपपुर से जमुना की ओर प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम जमुना में रहेगा। 9 जुलाई प्रातः 10 बजे ग्राम परासी में जमुना-परासी-धुरवासिन मार्ग लागत 2 करोड़ 84 लाख 74 हजार एवं 99 लाख 46 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे आप अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे श्री सिंह जैतहरी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं नगरपालिका जैतहरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री सिंह द्वारा जैतहरी में सामुदायिक भवन लागत 50 लाख, बाजार कॉम्प्लेक्स निर्माण लागत 50 लाख, स्कूल भवन निर्माण लागत 20 लाख, वार्ड क्र. 4 से 12 पहुँच मार्ग पी.सी.सी. निर्माण लागत 12 लाख, कॉलेज पहुँच मार्ग लागत 5 लाख, मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक कार्य लागत 5 लाख, वार्ड न. 6 से 11 को जोड़ने वाली पेवर ब्लॉक निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड नं. 12 पीसीसी मार्ग निर्माण लागत 10 लाख, वार्ड नं. 6 में पेवर ब्लॉक निर्माण लागत 6 लाख, वार्ड नं. 3 में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण लागत 12 लाख एवं वार्ड नं. 9 में पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 5 लाख सहित अन्य कार्यों का भूमि पूजन करेगें। शाम 6 बजे जैतहरी से जमुना के लिए प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होग। 10 जुलाई प्रातः 11 बजे श्री सिंह का छोहरी आगमन होगा। छोहरी में 1 करोड़ 46 लाख 12 हजार की लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमिपूजन, प्रातः 11:30 बजे ग्राम तितरी पौड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र लागत 30 लाख रु. का भूमि पूजन तथा 1 बजे फुनगा में हायर सेकेण्डरी भवन लागत 62 लाख का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे पसला में, दोपहर 3 बजे बिजौड़ी में एवं दोपहर 4 बजे ग्राम पोड़ी में 30-30 लाख लागत के उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 4:30 बजे जमुना के लिए प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह 11 जुलाई दोपहर 12:30 बजे अनूपपुर में अनूपपुर-पिपरिया-कांसा-दुधमनिया प्रधानमंत्री सड़क लागत 9 करोड़ 7 लाख 40 हजार रू. का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे दुलहरा में 30 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 2:45 बजे कांसा में 1 करोड़ 60 लाख 8 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे ग्राम पयारी में आवर्धन नल जल योजना लागत 1 करोड़ 11 लाख 3 हजार का भूमि पूजन कर जमुना के लिए प्रस्थान करेंगे। 12 जुलाई प्रातः 11:15 बजे ग्राम हरद में 1 करोड़ 8 लाख 82 हजार लागत की एवं दोपहर 12 बजे धनगवाँ में 1 करोड़ 27 लाख की लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमिपूजन मंत्री श्री सिंह द्वारा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे श्री सिंह का ग्राम चचाई आगमन होगा, आपके द्वारा मौहारटोला में नल जल योजना लागत 1 करोड़ 1 लाख 81 हजार एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र चचाई लागत 30 लाख का भूमि पूजन किया जाएगा। दोपहर 1:45 बजे ग्राम देवरी में कैबिनेट मंत्री द्वारा 1 करोड़ 18 लाख 92 हजार की लागत की आवर्धन नल जल योजना एवं ग्राम खोली में 30 लाख की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे डोंगरा टोला में स्वास्थ्य केन्द्र लागत 30 लाख का भूमि पूजन कर आप जमुना के लिए प्रस्थान करेंगे। 13 जुलाई को सोमवार प्रातः 6 बजे आप जमुना से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88