बालाघाट दर्पण

तीसरी आंखों से धान खरीदी केंद्रो की निगरानी

बालाघाट जबलपुर दर्पण । कलेक्टर व बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में जिले के धान खरीदी केंद्रों में उपार्जन कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते 05 दिसंबर सायं तक 6508 कृषकों से 2 लाख 69 हजार 694 क्विंटल धान खरीदी की गई है। इस वर्ष सभी खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट पी. जोशी के निर्देशन में 05 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र कुम्हारी और समनापुर का औचक निरीक्षण एम.एल.यादव बैंक विपणन अधिकारी, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी, अमरेश परिहार इन्वेंटरी मैनेजर द्वारा किया गया। इस दौरान किसानों से चर्चा की गई तथा पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। दोनों ही केंद्रों में कैमरे चालू पाए गए साथ किसानों की बैठने की समुचित व्यवस्था पाई गई। बैंक अधिकारियों ने धान केंद्र प्रभारी और धान खरीदी में लगे अन्य कर्मचारियों को धान उपार्जन नीति अनुसार खरीदी किए जाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88