बालाघाट दर्पण

डीईओ श्री उपाध्याय ने स्कूल प्राचार्यो की ली समीक्षा बैठक

बालाघाट जबलपुर दर्पण । जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय ने 06 दिसंबर को जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025-26 में स्‍कूल के तिमाही परीक्षा में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले संस्‍था प्राचार्यो के साथ विस्तार से चर्चा की। यह बैठक शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय बालाघाट में आयोजित की गई, जिसमे हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के तिमाही परीक्षा में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्य एवं जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट के 40 संस्‍था प्राचार्यो की उपस्थिति रहीं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने वर्ष 2025-26 में स्कूलों के तिमाही परीक्षा में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्‍कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की विस्तार से समीक्षा की और प्राचार्यो को निर्देशित किया कि प्रतिदिन स्‍वयं समय पर उपस्थित रहकर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए। सभी प्राचार्य डी एवं ई ग्रेड वाले विद्यार्थियों की सूची, रेमीडियल कक्षों के आयोजन के लिए समय सारणी एवं अकादमिक कार्य योजना अपने टेबल पर रखेगें, ताकि निरीक्षण के दौरान उसका अवलोकन किया जा सके। सभी प्राचार्य अकादमिक कार्य योजना शैक्षणिक कलेण्‍डर अनुसार तैयार करेगें एवं रेमिडियल कक्षा के कालखण्‍ड विषयवार प्रतिदिन के हिसाब से तैयार करेगें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को निर्देशित किया जाए कि पढाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को लिखकर पढने का अभ्‍यास कराए। डीईओ श्री उपाध्याय द्वारा प्राचार्यो से वन टू वन चर्चा के दौरान गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, और सामाजिक विज्ञान में कम अंक आने के कारणों का विश्‍लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। प्राचार्यों ने बताया कि तिमाही परीक्षा की तुलना में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम बेहतर हुआ है । उन्होंने आश्वासन दिया है कि वार्षिक परीक्षा के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य लेकर अकादमिक कार्य योजना तैयार की जा रही है और उस दिशा में कार्य किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88