गरिमामय तरीके से मनाया गया होमगार्ड स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान हुए सम्मानित

सिवनी जबलपुर दर्पण । 06 दिसम्बर होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमती शीतला पटले कलेक्टर सिवनी के अतिथ्य मे एवं श्रीमान सुनील कुमार मेहता पुलिस अधीक्षक सिवनी के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।परेड कमांडर श्री धनेन्द्र अंगारे पी.सी. द्वारा परेड की कमान संभाली गयी। परेड में होमगार्ड के 2 प्लाटून, Ncc सविल डिफन्स प्लाटून एवं सिविलडिफेन्स का एक प्लाटून सम्मिलित था। परेड पश्चात बाढ़ आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं मेधावी छात्रों को चेक, टी शर्ट एवं प्रमाण पत्र कलेक्टर महोदया द्वारा दिए गए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय एवं विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों के लिए विभाग की और से श्रीमती लक्ष्मी बगोठिया पी. सी. द्वारा आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात स्वलपाहार वितरण किया गया। दूसरी पाली में अधिकारी, कर्मचारी जवानों ने एवं सिविल डिफेन्स वालैटियर द्वारा कब्बडी, रस्सा कसी, चेयर गेम में सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों को प्रथम आने पर पुरस्कार वितरित किये गए। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।



