सांसद बंटी विवेक साहू ने 6 मरीजों को दिलाई 2 लाख 45 हजार की आर्थिक मदद

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्ट, कैंसर, पीलिया सहित अन्य बिमारियों से पीड़ित 6 जरूरतमंद मरीजों को 2 लाख 45 हजार की आर्थिक मदद दिलाई है। सांसद श्री साहू की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता दी है। यह आर्थिक सहायता राशि मिलने पर 6 जरूरतमंद मरीजों का नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।
सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद सौंसर के ग्राम अडवार निवासी मोतीराम पिता रामप्रसाद डोंगरे को 50 हजार एवं सिरगोरा कलां निवासी दिव्यांश पिता अनिल सूर्यवंशी को 50 हजार की राशि दी हैं इन दोनों मरीजों का इलाज नागपुर के अस्पतालों मे होगा वहीं छिन्दवाड़ा निवासी श्रीमती मीरा बाई पति गोपाल मंडराह को 25 हजार, चन्हियाकलां निवासी सकतलाल पिता कुनार भलावी को 35 हजार, छिन्दवाड़ा के ग्राम बेलियाम निवासी सुनीता पिता रमेश यदुवंशी को 50 हजार, घरेतिया निवासी बलराम पिता रामपाल यदुवंशी को 35 हजार की राशि दी है, इन चारों मरीजों का इलाज छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुये बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों को आर्थिक सहायता राशि दिलाने का निवेदन किया था। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर गंभीर बीमारियां से पीड़ित मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।



