जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने की भाजपा महानगर की चारों विधानसभा की बैठक

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त जबलपुर महानगर की चारों विधानसभा की आवश्यक बैठक ली एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,बूथ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की,इस दौरान जबलपुर के सांसद आशीष दुबे भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और भाजपा का कार्यकर्ता पूरे 365 दिन लोगों के सुख दुख और प्रत्येक कार्य में शामिल रहता है इसलिए अब सदस्यता अभियान में हमें अपनी ताकत को पहचानना है और संगठन पर्व में मध्यप्रदेश मॉडल बने इसके लिए जिलों को जो लक्ष्य दिया गया है वो तय समय पर पूर्ण हो जाए इसकी चिंता करना है मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान का नया इतिहास रचेगा।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरे और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाना है, समाज में हर तरह के लोग रहते हैं जिनकी समाज में बड़ी भूमिका रहती है इसलिए पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण,चिकित्सक एवं प्रोफेसर जैसे समाज के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों एवं मालिन बस्तियों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है।

इस दौरान विधायक अभिलाष पांडेय,अखिलेश जैन,पूर्व विधायक अंचल सोनकर रिंकू ब्रिज,राजेश मिश्रा,रजनीश यादव,अभय सिंह,जयराम तिवारी,राम सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88