जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कांग्रेस की युवा संकल्प-बाईक रैली कल

जबलपुर दर्पण। कल शनिवार को मध्यप्रदेश के गौरव महान बलिदानी शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर, उनका स्मरण करने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी के नेतृत्व में जबलपुर में भव्य बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। शहर अध्यक्ष युवक कांग्रेस जितिन राज ने युवा कांग्रेस साथियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक साथियों सहित इस बाईक रैली में सम्मिलित होकर, इस सफल बनाए। रैली सुबह 12 बजे से आधारताल चौक, बिरसा मुंडा जी कि प्रतिमा स्थल से शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जी कि बलिदान स्थली मालगोदाम तक आयोजित होगी।



