शहीदो की स्मृति में पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। अमर शहीदो की स्मृति को स्मरणीय बनाये रखने के लिए वृक्षो का रोपण बहुत सुंदर और आवश्यक है, वृक्षारोपण शहीद हेमू कालाणी, रानी दुर्गावती, राजा रघुनाथ शाह, कुंवर शंकर शाह के नाम पर करके ही उन्हें सच्ची श्रृध्दाजंली दी जा सकती है। उक्त उदगार डा जितेंद्र जामदार ने रवि वासवानी द्वारा रानी दुर्गावती सेवा समिति भंवरताल उधान के तत्वावधान में दिये। शहीद हेमू कलानी की प्रतिमा में माला अर्पण करके भंवरताल उधान के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर हर्षित सिंघई, विध्येश भापकर, श्रीकांत विक्की वर्मा ,संजू बुधरानी ,दिलीप मंगलानी हरीश परवानी, महेश ननकानी, नरेंद्र खरे, शैलेष पटेल सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


