जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आधुनिकता और परंपरागत खेलो का समागम है सांसद खेल महोत्सव:- दिग्विजय सिंह

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, मुक्केबाजी, और परंपरागत खेलों का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। सांसद खेल महोत्सव के सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज के दौर में प्रचलित खेल एवं पुरातन काल से चले आ रहे खेल सम्मिलित हैं इसलिए हम कह सकते हैं की आधुनिकता और परंपरागत खेलों का समागम सांसद खेल महोत्सव में है और इस आयोजन के माध्यम से जबलपुर के ग्राम पंचायत एवं वार्ड से उभरकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं यह बात मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह ने सांसद खेल महोत्सव के अन्तर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रानीताल स्टेडियम में कहीं।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मुक्केबाजी की प्रतियोगिता संपन्न हुई । मुक्केबाजी में लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया और लगभग 20 कन्या प्रतिभागी सम्मिलित हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जबलपुर के सांसद राकेश सिंह इस तरह के आयोजन के लिए साधुवाद के पात्र हैं जिसमें उन्होंने गांव से लेकर शहर तक सभी को खेल के प्रति जागरूक करने का काम किया है खेलों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति ना सिर्फ स्वस्थ रह सकता है बल्कि अपने प्रदर्शन के माध्यम से देश और दुनिया में अपना नाम बुलंद कर सकता है इसलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसे धरातल पर सफल बनाने का काम जबलपुर के सांसद राकेश सिंह कर रहे हैं ।सांसद खेल महोत्सव के अनुपम आयोजन में पुरातन काल से चले आ रहे खेलों को भी सम्मिलित किया गया है ताकि खिलाड़ी खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाकर अपना भविष्य संवार सकें । विश्व स्तरीय खेलों में भी भारत के गांवों से निकले लोगो ने अपना और देश का नाम रोशन यह साबित किया है कि यदि आप लक्ष्य तय करके आगे बढ़ते हैं तो सफलता निश्चित मिलती है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव की श्रंखला में आज फुटबॉल, मुक्केबाजी, क्रिकेट और परंपरागत खेलो का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन किया और 12 जनवरी से आरंभ सांसद खेल महोत्सव में 23 जनवरी तक विभिन्न तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे।

मैच रेफरी के रूप में अभय भाटी, विकास यादव, शिवांगी, संजय, कुंडल राव ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न कराई।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता के प्रभारी आशुतोष विक्की मिश्रा एवं राजकुमार पटेल के द्वारा मुक्केबाजी का खेल संपन्न कराया गया। इस अवसर पर रानीताल स्टेडियम में लेखराज सिंह, संदीप जैन, महामंत्री पंकज दुबे, शरद अग्रवाल, राजा मोर, श्रीराम शुक्ला, अंजू भार्गव, कुंवरपाल सिंह शेरू, राजीव राठौर, डिंपी विश्वकर्मा, विनय असाटी, संजय नाहतकर, रवि शर्मा, राहुल दुबे, सुषमा जैन, नुपुर लखेरा, आदि उपस्थित थे। सांसद खेल महोत्सव में आयोजित खेलों में आज क्रिकेट, मुक्केबाजी, और फुटबॉल मैच संपन्न हुए।

क्रिकेट में वार्ड और मंडलों के स्तर पर खेले गए मैच में भाग लेकर विधानसभा स्तर पर क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पनागर और बरगी विधानसभा के बीच पहला मैच संपन्न हुआ।
पनागर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य बरगी विधानसभा को दिया जिसके जवाब में बरगी विधानसभा 77 रन बना पाई । 7 रनों से पनागर विधानसभा ने क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल के को जीता।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबला सिहोरा और पाटन विधानसभा के बीच खेला गया दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाटन पहले बल्लेबाजी करते हुए सिहोरा के लिए 64 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में सिहोरा विधानसभा ने 65 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सिहोरा के वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने अपना प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए और 11 रन बनाए।

तीसरा मैच जबलपुर की कैंट विधानसभा और पूर्व विधानसभा के अंतर्गत के बीच खेला गया पूर्व विधानसभा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व विधानसभा में पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन का लक्ष्य कैंट विधानसभा के सामने रखा जिसे कैंट विधानसभा ने 45 रन बनाकर हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा योगेंद्र सिंह, एवं राजमणि बघेल ने क्रिकेट के मैच संपन्न कराए।

क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल एवँ सेमीफाइनल के मैच कल
सांसद खेल महोत्सव में कल मंगलवार 17 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा और उत्तर विधानसभा के मध्य अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच होगा उसके पश्चात 2 सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे जीतने वाली टीम फाइनल मैच खेलेंगी।

सांसद खेल महोत्सव

युवा बॉयस्, यंग खालसा, लायंस व भारती सेमी फाइनल मे

जबलपुर दर्पण। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सदर स्थित शिवाजी मैदान फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच संपन्न हुए। प्रथम मैच लायन्स क्लब विरुद्ध विध्या स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया। जिसमे लायंस क्लब 2-0 से विजयी हुई एवं दूसरा मैच भारती क्लब विरुद्ध खालसा बॉयस् के मध्य खेला गया जिसमे भारती क्लब ने पेनाल्टी शूट से मैच 3-1 मे विजयी हासिल की ।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता प्रभारी कैंट पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ने बताया कि कल प्रतियोगिता का पहला सेमी फाईनल मैच मंगलवार 17 जनवरी को युवा बॉयस् विरुद्ध यंग खालसा के मध्य दोपहर 01.00 बजे तथा दूसरा सेमी फाइनल 03.00 बजे लायंस विरुद्ध भारती क्लब के मध्य 03.00 बजे खेला जायेगा।

आज के मैच के मुख्य अतिथि लेखराज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, अभिलाष पांडेय, म. प्र. विधुत मंडल के खेल सचिव श्री अनिल कुमार अलंग, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, कैंट मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, विक्रम अवार्डी परमजीत सिंह, पार्षद श्याम कनौजिया, सुमित दीवान, स्वर्ण सिंह, तथा वरिष्ठ खिलाड़ी एस.एच.ए,नकवी, क्रिस्टोफर नरोन्हा ,सुरेश रजक, विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संदीप, अश्वनी, आशीष, नवाज़, सौरभ आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88