जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्ष गरीब कल्याण के रहे

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए केंट विधानसभा के विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क कर रहे है। इसके साथ ही विधानसभा के सभी बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है।

श्री रोहाणी ने कहा 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है।

श्री रोहाणी ने कहा बीते 9 सालों में भारत ने ’पॉलिसी पेरालिसिस’ से ’डिसाइसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ’फ्रेजाइल फाइव’ से ’टॉप फाइव’ की यात्रा की है।

उन्होंने कहा भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ’अपना परिवार, अपनी विकास नीति को दरकिनार कर ’सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। पहले योजनाएं कागजों की धूल फांफती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचैलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचैलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुॅच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपये भेजे जाते हैं। तो 100 रूपये पहुचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुॅचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।

उन्होंने कहा बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियॉ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता-जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है।

उन्होंने कहा बीते 9 वर्षो में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किये गये, देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों का घर दिए गए हमारी विधानसभा में हितग्राहियों को इसका लाभ मिला और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहॅॅुचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

लोकसभा में हुए प्रमुख विकास कार्य

विधायक श्री रोहाणी ने कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के सहयोग से जबलपुर भी आज विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है हमारे साँसद श्री राकेश सिंह जी के प्रयासों से जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा लगभग 11 सौ करोड़ की लागत का फ्लाई ओवर बन रहा है जो कुछ ही समय मे पूर्ण होगा। 4 हजार करोड़ की लागत से प्रदेश की सबसे बड़ी 116 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का कार्य भी प्रारम्भ हो रहा है। जबलपुर के एयरपोर्ट का कायाकल्प हो रहा है और 450 करोड़ की लागत से उसे अत्याधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप में विकसित किया जा रहा है। 125 करोड़ की लागत से मदनमहल स्टेशन टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है।

उन्हें बताया 400 करोड़ की लागत से आईटी पार्क का फेस वन पूरा हो गया है जिसमें 12 कंपनियां कार्यरत है और 2 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है, साथ ही इसका दूसरा फेस भी निर्माणाधीन है जिसके पूर्ण होने के बाद युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। 1756 करोड़ की लागत से जबलपुर – नैनपुर, गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण हुई साथ ही 228 करोड़ की लागत से इस रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य भी पूर्ण हो गया है। 15 सौ करोड़ की लागत से इटारसी – जबलपुर – नैनी मार्ग का इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा हुआ है। शहरी सीमा में स्थित 108 एकड़ में डुमना नेचर रिजर्व फारेस्ट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया संग्राम सागर का उन्नयन, बरगी बांध में वाटर स्पोर्ट्स का संचालन, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव की शुरुआत हुई। जबलपुर में जियोलॉजिकल पार्क, साइंस सेंटर एवँ तारामंडल, टूल सेंटर को स्वीकृति मिल चुकी है ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल रेलवे स्टेशन से सदर – गोरखपुर – ग्वारीघाट तक व सिविक सेंटर से बड़ा फुहारा – बल्देवबाग होते हुए आधारताल तक केबिल कार योजना को स्वीकृति मिल चुकी है।

केंट विधानसभा में हुए प्रमुख विकास कार्य-विधायक श्री रोहाणी ने कहा केंट की जनता ने जो आर्शीवाद स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी को दिया उनके जाने के बाद केंट की जनता ने मुझे भी विगत दो चुनावो में अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया और मैंने भी दादा के संकल्प को पूरा करने प्रदेश की हमारी सरकार के सहयोग से विकास कार्य कराए जिनमें 32 करोड़ की लागत से शोभापुर फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया। 12 करोड़ की लागत से आदिवासी क्रीड़ा परिसर का निर्माण हुआ। 55 करोड़ की लागत से वाईएमसीए से गौर बरेला तक की सीमेंट 4 लाइन सड़क सेंट्रल लाइटिंग के साथ बनाई गई। घमापुर से रांझी तक 4 लाइन सड़क सेंट्रल लाइटिंग के साथ पूर्ण हुई।

इसी के साथ लगभग 150 करोड़ लागत की सड़के संपूर्ण विधानसभा में, मुख्यमंत्री अधोरसरचना, पीडब्ल्यूडी, स्मार्टसिटी की सड़कें बनाई गई।

करोंदी कन्या शाला का नवीनीकरण किया गया। रांझी में इंडोर स्टेडियम का निर्माण और विस्तारीकरण हुआ। रांझी में 100 बिस्तर के सिविल अस्पताल की स्वीकृति कराया। 100 से ज्यादा मंदिरों में रंगमंच का निर्माण एवं 20 से अधिक उद्यानों का रिडेवलपमेंट और ओपन जिम का निर्माण कराया गया। रांझी तहसील का निर्माण प्रारंभ हुआ एवं बिलहेरी में अलग पावर सब स्टेशन निर्माण हुआ। दुर्गा नगर भटौली में नर्मदा तट पे दादा ईश्वरदास रोहाणी ओपन एमफी थिएटर और उद्यान कार्य पूर्ण हुआ।

उन्होंने बताया महाकौशल वा साइंस कॉलेज के पीछे सिंथेटिक बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य कराया। रांझी में 400 मीटर 8 लेन का सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है।प्रत्येक मंडल में पानी की टंकियां और वार्ड स्तर पे पानी की लाइन बिछाने का कार्य किया गया। कटंगा से ग्वारीघाट के लिए नवीन फ्लाईओवर का निर्माण प्रारंभ
टिंबर और फर्नीचर क्लस्टर की स्वीकृति हुआ। बीटा में हाई स्कूल की बिल्डिंग 2 करोड़ की लागत से बन रही है। महंगवा में हाई स्कूल की बिल्डिंग 2 करोड़ की लागत से बन रही है। वाईएमसीए से भारत माता चौक तक भारत माता चैक से सर्जन चौक तक ब्रिज निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ। कैंट विधानसभा के अंतर्गत 130 करोड़ की लागत से जल अमृत योजना 2.0 कार्य स्वीकृत है।

श्री रोहाणी ने कहा बीते 9 वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है।

उन्होंने कहा आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, विधानसभा संयोजक माइकल प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88