जबलपुर दर्पण

निगमायुक्त की 6 घंटे लंबी मैराथन बैठक : विकास कार्यों और स्वच्छता पर कड़े निर्देश

जबलपुर दर्पण । निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, कंसल्टेंट और ठेकेदारों की एक 6 घंटे लंबी मैराथन समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में 9 प्रमुख विभागों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में ढिलाई या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थापना, पेंशन, स्वास्थ्य, विद्युत, जल, उद्यान, लोककर्म, योजना, शासकीय योजना विभाग के कार्यो की बारी-बारी से जानकारी ली और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित प्रस्तावित एवं प्रचलित कार्यो को गंभीरता के साथ उच्चगुणवत्ता और समय सीमा में पूर्ण कराएॅं। कार्यो में लापरवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों तथा ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निगमायुक्त ने अमृत फेस 1 एवं 2 के कार्यो की समीक्षा कर तेजगति से काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान पी.एम. स्वनिधि योजना के कार्यो की भी समीक्षा की और कार्यो में और गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने तथा न्यायालयीन प्रकरणों पर भी विधिसम्मत कार्य करने के निर्देश दिये।

स्वच्छता सर्वेक्षण 25-26 : अब ’फील्ड’ पर उतरेंगे बड़े अधिकारी-समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने निर्देशित किया कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सभी नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रातःकाल वार्डो का भ्रमण करने और जमीनी धरातल पर स्थाई रूप से कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त और सहायक आयुक्तों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों और वार्डों का नियमित भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रमुखों और उपयंत्रियों को एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा, ताकि स्वच्छता अभियान के परिणाम धरातल पर दिखाई दें।

चंडालभाटा प्रकरण का जल्द होगा निराकरण-बैठक में लंबे समय से लंबित चंडालभाटा के प्रकरणों पर भी विशेष चर्चा हुई। आयुक्त ने इन मामलों के त्वरित निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि प्रभावित कार्यों को गति मिल सके। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने बड़े अच्छे भाव से सभी अधिकारियों को समझाईश दी कि सभी लोग आपसी तालमेल बढ़ाएं और फील्ड पर सक्रिय रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88