राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा मोर्चा के तत्वाधान में सजातीय युवाओं की हुई बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा में राजपूत राठौर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम सभी अतिथियों, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा मां जगत जननी जगदंबा के श्री चरणों में पूजन अर्चन व आरती का गायन किया गया। बैठक में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर ग्राम समिति युवा मोर्चा का गठन सभी वरिष्ठ बुज़ुर्ग पदाधिकारियों की सर्वसमम्मति से किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम संरक्षक भोला सिंह ठाकुर, ग्राम अध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष गणेश सिंह गौतम, कामता प्रसाद , शीतल परमार, ग्राम सचिव रघुनंदन गौतम ,कमल ठाकुर, ग्राम संगठन मंत्री देवेंद्र गौतम,सह संगठन मंत्री सेवक राम, ग्राम महामंत्री जय सिंह गौतम, पुरुषोत्तम सिंह, ग्राम संयोजक खिलपत सिंह, सहसंयोजक गणेश उचेहरा, ग्राम प्रवक्ता एधरन ठाकुर, ग्राम प्रचार मंत्री अंकित गौतम, ग्राम मीडिया प्रभारी निरोत्तम सिंह, सह मीडिया प्रभारी नरेश सिंह, ग्राम सलाहकार तुलसीराम, ग्राम अनुशासन प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, शिक्षा प्रभारी हेतराम सिंह, खेल प्रभारी द्वारका प्रसाद ,संस्कृति प्रभारी मनोज सिंह, ग्राम कोषाध्यक्ष कुमार सिंह ठाकुर, सदस्य- पोखन सिंह, मनमोहन सिंह, जय सिंह, भीम सिंह, नारायण सिंह, को बनाया गया। पदाधिकारीओ ने बताया कि राठौर जिला युवा मोर्चा के द्वारा 52 गांवों में जाकर ग्राम पदाधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं।



