नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बीईओ कार्यालय में कर्मचारियों की कमी से कार्य प्रभावित

गाडरवारा। स्थानीय साईखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे लिपिकों की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह कार्यालय में पदस्थ लेखापाल विजय विश्वकर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया था जो बीईओ कार्यालय की लेखा, विधानसभा, आडिट एवं शिकायत जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते थे इसके अलावा एक सहायक ग्रेड 3 का बीते माहों में निधन से एक पद पहले से ही रिक्त है। विदित हो कि बीईओ कार्यालय के एक मुख्य लिपिक एक स्कूल में अटेच है एवं एक जूनियर ऑडिटर निर्वाचन शाखा में लंबे समय से अटेच है । इसके अलावा एक भृत्य 3 वर्षो से लापता है। उक्त परिस्तिथियों के चलते लिपिकों की कमी से कार्यालय का पूरा भार एक सहायक ग्रेड 3 के जिम्मे आ गया है एवं कार्य निपटाने में बेहद कठिनाइयों का सामना पड़ता है। उल्लेखनीय है की अभी इन दिनों बीईओ कार्यालय में वेतन,एरियर सहित कोरोना से मृत कर्मचारियो के लंबित क्लेम से सबंधित कार्य जारी है परंतु लिपिकों की कमी से कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जनापेक्षा है की जिला शिक्षा अधिकारी जल्द बीईओ कार्यालय में सुचारू व्यवस्था हेतु सार्थक पहल करेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88