नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ काँग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

नरसिहपुर। मंगलवार को कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियोंं को राशि आवंटन करने एवं आईएचएसडीपी योजना अंतर्गत नगर पालिका द्वारा दिए आवासों की सूक्ष्मता से जांच  करने की मांग को लेकर सुभाष पार्क के समीप धरना देकर प्रदर्शन किया और अनेक वक्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा आवंटन नही देने पर असंतोष प्रगट किया । धरने के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम व नगर पालिका अधिकारी को  सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के महासचिव नारायण महोबिया ने कहा कि नगर सहित जिले के सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को आवंटन के अभाव में राशि नही मिल पा रही है। प्रकोष्ट के  प्रदेश सचिव बुद्विप्रकाश विश्वकर्मा, प्रदेश  उपाध्यक्ष गोपालदास मरेले ने कहा कि सैकड़ों हितग्राही   प्रथम किश्त के बाद महीनों से द्वितीय एंव तृतीय किश्त राह देख रहे हैं। वरिष्ठ नेता नरेन्द्र अवस्थी ने कहा कि अधिकांश हितग्राही अस्थाई पंडाल बनाकर या फिर किराये के मकान में रहने विवश हैं। जरूरत है कि शीघ्र इनको राशि दी जाये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटैल,डॉ.संजीव चांदोरकर  ने धरने स्थल पर पहुंचकर प्रकोष्ट की मांगों को जायज बताया।  इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, कुंजीलाल यादव, गिरवर पटैल, अमित राय गोलू, विशाल ठाकुर, भोला ठाकुर, पंकज राठौर,हेमराज विश्वकर्मा, विमला ठाकुर,आरिफा खान, प्रकोष्ठ की आशा शाह,मालती कहार, ज्योति पटैल, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  अमित शुक्ला, जिला उपायध्यक्ष बबलू कहार, जिला सचिव सुबोध नामदेव, जिला महामंत्री महेश रैकवार, जिला संगठन मंत्री कैलाश सोनी, नगर अध्यक्ष गौरव रैकवार, मनोज त्रिवेदी, तोप सिंह महोबिया,अमर यादव, विनीत महोबिया, लेखराम महोबिया के अलावा बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर एसडीएम नरसिहपुर एवं नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि मांगों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही कर हितग्राहियों को लाभ दिलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88