प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की आश में

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश के कर्मचारी मंहगाई भत्ते के आदेश की आश में बैठे है l परंतु प्रदेश शासन की तरफ से आदेश न होने की वजह से कर्मचारी हताश है जबकि केन्द्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है परंतु प्रदेश के कर्मचारियों को अभी भी 55 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने में प्रदेश सरकार केंद्र और अन्य राज्य सरकारों से 3 प्रतिशत पीछे चल रही है। संगठन माननीय मुख्यमंत्री महोदय महोदय से मांग करता है कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों को भी केंद्र की भांति 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने के आदेश अतिशीघ्र जारी किए जाए। ताकि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को राहत मिल सकें।
प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, राजेश सहारिया, दिनेश गोंड, राकेश श्रीवास, गुडविन चार्ल्स, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, विनोद सिंह, दीपेश जैन, सुरेंद्र चौधरी, मनमोहन चौधरी, फिलिप अन्थोनी, सुधीर अवधिया, राकेश गुप्ता, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर पॉवेल, सुनील झारिया, देवेंद्र भट, मान सिंह आर्मो, रवि जैन, आषाराम झारिया, गोपीषाह, विनय रामजे, आषीष कोरी, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह आदि ने मांग की है l



