पर्यावरण व मतदाता जागरूकता पर हुई बौद्धिक चर्चा

जबलपुर दर्पण । शासकीय कन्या महाविद्यालय राँझी जबलपुर से आये ग्राम पंचायत घाना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पांचवे दिन महाविद्यालय से आये शिक्षक बौधिक चर्चा में डॉ स्वपना श्रीवास्तव ने स्वयं सेविकाओं को पोषण आहार एवं स्वास्थ्य रहने के दिशा निर्देश दिए डॉ नीलमा रॉय ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया डॉ अंकिता पाण्डे ने मेनेजमेण्ट के विषय में जागरूक किया श्रीमती प्रतिभा पटैल ने मतदाता जागरूकता के विषय में बच्चों को बताया श्रीमती स्वाती मिश्रा ने क्षेत्रीय भाषा के विषय में जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित सुश्री पूजा सेन श्री रवि दुबे श्री सुरेन्द्र तिवारी श्री अनिल डहेलिया कार्यक्रम का संचालन एवं अभार राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ माधुरी सिंह ने किया और ग्राम पंचायत घाना में ग्राम की महिलाओं को मतदाता के विषय में जागरूक किया और मेंहदी लगाई |



