बेलगाम ट्रक ने इनफील्ड सवार युवकों को मारी टक्कर:घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने घमापुर चौक में इनफील्ड सवार युवकों को घायल कर दिया घायलों को उपचार के लिए सुधा अस्पताल गोलबजार लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को धर्मेन्द्र दीवान उम्र 42 वर्ष निवासी चांदमारी घमापुर ने बताया कि वह साउण्ड का काम करता है शाम को अपनी इनफील्ड क्र एमपी 20 एनए 8111 से अपने दोस्त नमन विश्वकर्मा निवासी चांदमारी घमापुर के साथ एम्पलीफायर लेने तुलाराम चौक से वापस घर लोट रहे थे घमापुर चौक पार कर रहे थे तभी भानतलैया रोड तरफ से आ रहा ट्रक क्र एमपी 53 एच ए 1618 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से ट्रक चलाते हुये इनफील्ड में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसका दोस्त बुलट सहित इनफील्ड गिर गये जिससे उसे दाहिने पैर एवं हाथ में चोट आयी दोस्त को दाहिने हाथ दाहने पैर में चोट आयी हैं। छतिग्रस्त हो गयी है स्थानीय लोगों की मदद से प्रारंभिक इलाज के लिए विक्टोरिया पहुँचाया गया उसके बाद घायलों के परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


