जबलपुर दर्पण

मॉं नर्मदा के घाटों एवं तालाबों के आस-पास के क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान, किया गया नागरिकों, जागरूक

जबलपुर दर्पण । नगर निगम शहर के सभी जलाशयों, घाटों और तालाबों के संरक्षण एवं कायाकल्प के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर आज शहर के प्रमुख जल स्रोतों तिलवारा घाट, संग्राम सागर, शाही तालाब, इमरती तालाब, हनुमानताल, गोकुलपुर तालाब पर विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं घाट सफाई अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम और स्वयंसेवकों ने घाट परिसरों, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र किया। इस कचरे का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया गया ताकि जल निकायों में प्रदूषण न फैले। अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कचरा यहाँ-वहाँ न फेंकेंने, केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने गीला और सूखा कचरा हमेशा अलग-अलग रखने, ’सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ का उपयोग पूर्णतः बंद करने, पूजन सामग्री एवं अन्य सामग्रियों को सीधे नदी या तालाबों में प्रवाहित न करने, इसके लिए बनाए गए समर्पित ’अर्पण कलश’ का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। संस्कारधानी की स्वच्छता और हमारे जल स्रोतों की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, एक जागरूक नागरिक बनें और जबलपुर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88