ग्राम हरदुआ कला में संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीराम महायज्ञ का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम हरदुआ कला स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को कलश यात्रा एवं बैठकी, श्रीराम कथा महात्म्य से प्रारम्भ हुई थीं। आत्मीय भक्तजनों प्रभु श्रीराम एवं गुरु देव की असीम कृपा व संतों के आशीर्वाद से कथा प्रवक्ता पूज्य श्री मंदाकिनी दीदी श्रीधाम वृंदावन की मधुर वाणी से कथा अमृत पान का रस सभी भक्तों को दिया जा रहा हैं।
20 2 2026 दिन शुक्रवार शिव सती संवाद एवं शिव पार्वती विवाह
21 2 2026 दिन शनिवार श्री राम जन्मोत्सव 22 2 2026 दिन रविवार श्री राम बाल लीला नामकरण
23 2.2026 दिन सोमवार श्री राम जानकी विवाह एवं परशुराम संवाद 24 2 2026 दिन मंगलवार श्री राम बनवास एवं केवाट प्रसंग
25 2 2026 दिन बुधवार भरत चरित्र शबरी संवाद जटायु संवाद
26 2.2026 दिन गुरुवार भरत चरित्र एवं हनुमान प्रसंग
27 2 2026 दिन शुक्रवार श्री राम राज्याभिषेक 28 2 2026 दिन शनिवार हवन कन्या भोजन एवं भंडारा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा आयोजन का समापन किया जाएगा। इस संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीराम यज्ञ के दौरान 26 फरवरी दिन गुरुवार को गांव के पंच ब्राह्मण जनों का व्रतबंध जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम भी इस दौरान संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम हरदुआ कला निवासी मानस त्रिपाठी, शुभांशु बाजपेई, शिवांशु बाजपेई, शिवम बाजपेई, देवेश तिवारी सहित परिवार के सदस्य गणों की मौजूदगी में व्रतबंध व जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम भक्ति के भक्ति भाव के साथ किया गया।

