मूर्ख सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

बरेला जबलपुर दर्पण । विगत दिवस राधा कृष्ण मंदिर थाने के सामने मूर्ख सम्मेलन 2026 हेतु खोचड समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। समिति संयोजक महेश मानव ने बताया कि सभी विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य अरविंद तिवारी ने की संपादक मंडल के प्रमुख राजा उपाध्याय, दिनेश सोनी(पत्रकार), प्रशांत काछी ने बताया कि रंग फुहार पत्रिका का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है ।चल समारोह शोभायात्रा प्राभारी प्रकाश चक्रवर्ती ने बताया कि इन्हें पहचानिए सहित नई-नई झांकियां के साथ शोभा यात्रा 4 मार्च को शाम 5:00 बजे प्रारंभ होगी जिसमें प्रतीक दुबे मूर्खाधिराज और विष्णु तिवारी खोचडाधीश सहित नगर के पार्षद व्यापारी अधिकारी विभिन्न शवांग रचाकर चल समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। रंगमंच प्रभारी संतोष सरगम,रमेश तिवारी, उदय राम साहू ने बताया कि मंचीय प्रस्तुतियों में रसीली फागें हास्य प्रहसन चुटकुले हास्य गीत और खोचड समाचार की प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। मंचीय साज सज्जा प्रभारी आर्टिस्ट मुनीष जैन ,रजनीश मांझी अपने साथियों सहित मंच को एयरप्लेन थीम सहित कार्यक्रम स्थल को विचित्र एवं आकर्षक रूप से सजाएंगे ।
शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु योगेश दुबे ,सोनू सोनकर ,मुकेश सेन धर्मदास बैरागी विशेष सहयोग करेंगे। शोक संतृप्त परिवारों में होली मिलन हेतु नगर के समाजसेवी समीर श्रीवास्तव के आवास पर एकत्रित होकर भ्रमण पर निकलेंगे ।आज की बैठक में प्रवीण जैन, अमिताभ नामदेव ,बाबी जैन ,संदीप साहू ,प्रेमदास रामायणी ,मैसी विश्वकर्मा, प्रशांत माझी ,कमलेश यादव ,जहीर अहमद खानआदि उपस्थित थे।


