सीरप मामले में निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट पेश करो – एसपी

जबलपुर दर्पण । माढ़ोताल थाना प्रभारी की शिकायत पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गई तो पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एडिशनल एसपी क्राइम को जांच सौंपी गई एवं उपरोक्त अपराध की विवेचना डायरी को थाना माढ़ोताल से लेकर थाना बरगी के थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच हेतु सौंपी गई।
यह शिकायत अधिवक्ता विपुल वर्धन जैन के द्वारा की गई हैं। शिकायत में आरोपित थाना प्रभारी मढ़ोताल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मामला चर्चित कफ सीरप से संबंधित है। मामले मै माढ़ोताल थाना प्रभारी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में कफ सीरप को बुक किया गया था, उसके कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर उनको आरोपी बनाने का भय दिखाया जाकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया गया है का है। शिकायत में अधिवक्ता विपुल वर्धन जैन ने बताया है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों का कोई भी दोष नहीं था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास कोई भी पैक माल लेकर आता है तो ट्रांस्पोर्ट कंपनी का कर्तव्य रहता है कि वह माल को बुक करे। ऐसे में जोनल मैनेजर और जबलपुर के स्टॉक मैनेजर की कोई भी गलती प्रतीत नहीं होती है।


