अपनी सुरक्षा हेतु जुडो एवं कराते सीखना जरूरी हैः डॉ अलकेश चतुर्वेदी

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स महाकोशल महाविद्यालय में 02 फरवरी 2026 से 27/02/26 तक प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में क्रीडाअधिकारी डॉ. ज्योति जुनगरे के नैतृत्व में कराते प्रशिक्षक श्री नागेश राव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक की ब्रान्च मैनेजर सुश्री रिचा खरे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राजीव मिश्रा एवं अध्यक्षता नवयुग महाविद्यालय से प्रो. डॉ. नेहा दबे जी ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी जी ने स्वागत अद्बोधन में कहा की आज के समय सभी विद्यार्थीयों को अपनी सुरक्षा हेतु जूडो-कराते अवश्य सीखना चाहिए। नियमित अध्यास से शरीर मजबूत और फूतिला बनता है। विशिष्ट अतिथि राजीव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करना सिखाता है। मुख्य अतिथि ब्रान्च मैनेजर सुश्री रिचा खरे ने कहा कि जूडो-कराते दोनो ही शरीरिक और मानसिक विकास के लिए उत्कृष्ट मार्शल आर्ट है। अध्यक्षता कर रही डॉ. नेहा दबे मैड़म ने कहा कि जूडो-कराते प्रत्येक व्यक्ति में स्टेमिना संतुलन और लचीलापन बढ़ाता है। अतः आज के समय में अपनी आत्मसुरक्षा बनाये रखने के लिए जूडो – कराते अवश्य सीखना चाहिए।
इसके पश्चात् प्रशिक्षक श्री नागेश राव द्वारा प्रतिभिगियो से जूडो-कराते का प्रदर्शन कराया गया। सभी मंचासीन अतिथि द्वारा प्रतिभिगियो को प्रमाण – पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति जुनगरे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमति आराधना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवचन्द्र वल्के, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. जागेश्वर प्रसाद प्रजापति, डॉ. निलिमा, सुरेश रजक, कु. अकिता रजक, विसराम उईके, शशीकांत स्वामी, गगन ठाकुर उपस्थित थे।

