सौंसर पुलिस द्वारा जुआ फड पर दी दबिश,

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गये है जिसके पालन में अनुभागिय अधिकारी (पुलिस) सौसर श्रीमती प्रियंका पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौसर निरीक्षक रूपलाल उईके के नेतृत्व में थाना सौसर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम रामपेठ के पास खेत में कुछ लोग हार-जीत रुपए पैसों का दाव लगाकर अवैध रूप से लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 07 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया आरोपियों से कुल 22800 रुपए एवं 52 ताश के पत्ते पुलिस द्वारा जप्त किया गया। 07 आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमे सोनू पिता गोवर्धन बीझाड़े निवासी नोनिया करबल थाना देहात जिला छिंदवाड़ा, अभय पिता विनय साहू निवासी मोहन नगर छिंदवाड़ा, सुमित पिता राजू उईके निवासी लालबाग छिंदवाड़ा, शेख असीम पिता शेख हकीम निवासी नोनिया के रावल थाना देहात छिंदवाड़ा, आयुष चौहान पिता बेनी सिंह चौहान निवासी लालबाग छिंदवाड़ा, अमित कोलारे पिता राकेश कोलारे निवासी लालबाग जिला छिंदवाड़ा, प्रजीत पिता पूनाराम चोरिया निवासी धर्म टेकडी थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाड़ा से टोटल जप्त मशरुका में 22800 रुपये एव 52 ताश के पत्ते की जप्ती बनाई गई। जिसमे पुलिस टीम निरीक्षक रूपलाल उईके थाना प्रभारी सौसर, सउनी कैलाश पवार, प्रधान आरक्षक 72 सुरेंद्र काले, प्रधान आरक्षक 266 रमन उईके, आरक्षक 544 अखिलेश प्रताप सिंह, आरक्षक 473 मनीष टेमरे, आरक्षक 964 रवि टेकाम, आरक्षक 214 सोनू धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



