पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जमुना मरावी का आकस्मिक निधन , नगर क्षेत्र में रहीं सक्रिय

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर क्षेत्र के लिए एक बेहद दुखद भरा समाचार सामने आया है। जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सिहोरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी, साथ ही ग्रामीण महिला अध्यक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकीं श्रीमती जमुना मरावी का आकस्मिक निधन हो गया है। श्रीमती मरावी अपने क्षेत्र में एक मेहनती, दृढ़ निश्चयी और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। जिन्होंने अपने हर कार्यकाल के दौरान ग्रामीण अंचलों में विकास एवं महिला सशक्तिकरण के भर पूर्व प्रयास किया। साथ ही उन्होंने उल्लेखनीय योगदान भी दिया। आपके इस दुखद निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
आपका अन्तिम संस्कार कार्य – प्राप्त जानकारी के अनुसार आपका अंतिम संस्कार दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को निज निवास ग्राम टिकरिया सुपावारा, कुण्डम में प्रातः 11 बजे संपन्न किया जाएगा।



