उमरिया दर्पण

सिलौंडी क्षेत्र में सुदूर सड़कों के निर्माण को मिली रफ्तार, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भेजा प्रस्ताव

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की पहल तेज हो गई है । क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सिलौंडी मंडल प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की मांग पर सुदूर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए जिला पंचायत कटनी के सीईओ को प्रस्ताव भेजा है । मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी सहित क्षेत्रवासियों ने गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने की मांग रखी थी । इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ने करीब 1.5 किलोमीटर लंबाई वाली कई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव भेजे हैं, जिनकी प्रत्येक की अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है ।
प्रमुख प्रस्तावित सड़कें-प्रस्तावित सड़कों में गोपालपुर–हरदुआ से सनकुई, खंदवारा–झकाझोर से सारंगपुर सगोया, खंदवारा–किरहा जलाशय से मुख्य मार्ग, सिमरिया से महेंद्र पटेल के घर तक, खमतर्रा से ऊचेहरा मार्ग, देवरी मारवाड़ी से सिंघनपुरा, पहरूआ से खेर नाता, पिंडरई से सगोना एवं तिलमन, देहगवा से खिरवा एवं पिपरिया, सगमा कालोनी से संतोष बागरी के घर तक, सनकुई शंकर मंदिर से नाला, कचनारी टगारा मोहल्ला से मुख्य मार्ग, महनेर नर्मदा नहर से गांव, दशरमन से श्रीदेव धाम एवं घटेरया घाट, करही से बड़ी नहर तक खाम्हा, खम्हरिया (बागरी) मुक्तिधाम से बहेली मोहल्ला तथा लालपुर सुनहारा तालाब से नई बस्ती तक के मार्ग शामिल हैं । कुछ मार्ग सूची में पुनरावृत्त हैं, जिन्हें समेकित रूप से स्वीकृति हेतु भेजा गया है । इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में बड़ी राहत मिलेगी । इससे आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि कार्यों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । क्षेत्रीय लोगों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88