झंडा बाजार स्थित बड़ी होली हनुमानजी मंदिर में, अखण्ड रामायण पाठ, पूजा अर्चना करने पहुंचे एडीशनल एसपी, मंदिर प्रांगण में गाये भक्ति भरे गीत

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में प्रसिद्ध मंदिरों में श्री हनुमानजी जन्मउत्सवों पर बुधवार को राम चरित मानस अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। ये रामायण पाठ का आयोजन गुरुवार को देर शाम तक किया गया। झण्डा बाजार बडी होली हनुमान मदिर में यह आयोजन भक्ति भाव पूजा अर्चना के साथ किया गया। नगर के सभी रामायण श्रोताओ ने पहुंच कर पढने वाले सभी राम भक्तों में धर्ममय वातावरण देखने को मिला। ड्यूटी पर तैनात रहे एडिशनल एसपी सूर्यकान्त शर्मा ग्रामीण द्वारा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर दर्शन किए और उन्होंने भक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति भी अपनी मुख वाणी से भक्तों को जगाया। पवन पुत्र म्यूज़िकल संचालक आशीष यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा का केशरिया रंग में अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया। इस भक्तिमय आयोजन के दौरान आशीष यादव पवन पुत्र म्यूजिक संचालक गढ़िया मोहल्ला सिहोरा, अंकुश सैन , पप्पू अमरोहा, सत्यम पटेल, राज यादव, भारत यादव, प्रकाश दाहिया, राहुल बैरागी, सचिन विश्वकर्मा, प्रकाश दाहिया, शिवम् बर्मन, उदय विश्वकर्मा, संजीव बर्मन सहित स्थानीय जनों का भर पूर्व सहयोग रहा। रात्रि में महा आरती एवं प्रसाद भंडारे का आयोजन देर रात तक चलता रहा।



