झंडा यात्रा का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। खमरिया क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पिपरिया से खमरिया तक विशाल झंडा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व पार्षद विनोद चौधरी ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और प्रतिवर्ष महाकाल समिति एवं वार्ड नंबर 79 के निवासियों के सहयोग से इस भव्य यात्रा और भंडारे का सफल आयोजन किया जाता है। पिपरिया से शुरू हुई यह यात्रा खमरिया बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। मंदिर के पंडित मुकेश कुमार ने यात्रा का स्वागत करते हुए बताया कि यह झंडा यात्रा बीते 25-30 वर्षों से अनवरत मंदिर पहुँच रही है, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



