जैन समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग

जबलपुर दर्पण । देश के अधिसूचित अल्पसंख्यक संस्कृति समुदायों के संवैधानिक वैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनके हितों का प्रभावी संवर्धन कल्याण सुरक्षा संरक्षण सुनिश्चित किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद ने जैन समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की हैं। केन्द्र सरकार से मांग की गई है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को उसकी मूल भावना के अनुरूप बनाना जरूरी है इसलिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पुनर्गठन के अवसर पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जैन समुदाय सहित सभी अधिसूचित अल्पसंख्यकों को वास्तविक और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिले।मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन, महामंत्री कमलेश जैन, उपाध्यक्ष डॉ नीलेश जैन, विभाष जैन, प्रदीप चौधरी, डॉक्टर संदीप सिंघई, संजय जैन किपी, डॉक्टर चंद्रेश जैन, देवेंद्र जैन, राजेंद्र जैन बंधु, राहुल कुमार जैन, राजकुमार जैन मामा, संजय जैन प्रभु, अमित जैन युवा, प्रशांत जैन, नवीन जैन चिल्लर,कपिल जैन आदि ने सरकार का ध्यान इस ओर दिलाया है।



