श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार 6 अप्रैल से होगा आयोजन शाम 4:00 बजे शिव मंदिर बाबा ताल से कलश यात्रा के साथ होगी भागवत कथा की शुरुआत

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर के प्रज्ञा विहार कॉलोनी में सोमवार 6 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भक्ति भाव के साथ शाम 4:00 बजे कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होने जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के इस पावन पर्व को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष सिहोरा श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथा व्यास श्री नरसिंह पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु पूज्य डॉक्टर स्वामी नर्सिंग देवाचार्य जी महाराज नरसिंह मंदिर गीता धाम जबलपुर के मुख्य वाणी में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संचालित की जाएगी। नगर एवं आसपास से जो भी भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लेना चाहते हैं वह इस मुख्य कार्यक्रम स्वरों में सादर आमंत्रित है।
मुख्य कार्यक्रम में- परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु ब्रह्मलीन डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज नरसिंह मंदिर गीता धाम जबलपुर, ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 प्रकाश वन अवधूत जी महाराज शैलेश्वर धाम सेलवारा, पूज्य संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भाटिया धाम भरभरा आश्रम सिहोरा,परम पूज्य संत श्री श्री 1008 सीता शरण जी महाराज लोड़ा पहाड़ सिद्धन धाम कुर्रे पिपरिया सिहोरा,श्रीमंत आचार्य वेदांती जी महाराज कटाव धाम मझौली, गोविंद दास जी महाराज नर्सिंह मंदिर खितौल सिहोरा के आशीर्वाद से एवं श्री हरि ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः कृष्णाय वासुदेवकी नंदनाय च। नंदगोप कुमाराय गोविंदाय नमो नमः के आशीर्वाद से होने जा रहीं श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य यजमान श्रीमति देववती अग्निहोत्री की मौजूदगी में की जायेगी। भव कलश यात्रा – सोमवार दिनांक 6 अप्रैल को कलश यात्रा शाम 4:00 बजे शिव मंदिर बाबा ताल से कार्यक्रम स्थल प्रज्ञा विहार कॉलोनी के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम निम्न प्रकार से सोमवार 6 अप्रैल 2026 को कलश यात्रा शाम 4:00 बजे देव आराधना व्यास पूजन एवं भागवत कथा महंत परम। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को मंगलाचरण रौनक प्रश्न कुंती स्तूति परीक्षित जन्म कली निग्रह सुखदेव आगमन। बुधवार 8 अप्रैल 2026 सृष्टि रचना कपिल गीता बाराह अवतार सती चरित्र ध्रुव चरित्र। गुरुवार 9 अप्रैल 2026 मत्स्य चरित्र अजामिल उपाख्यान नरसिंह अवतार वामन अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव। शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 नंदोत्सवों पूतना वध श्री कृष्णा बाल लीला गोवर्धन पूजन। शनिवार 11 अप्रैल 2026 महारास कृष्ण बलराम मधुर गमन कंस वध श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह। रविवार 12 अप्रैल 2026 सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं चार धाम हवन। सोमवार 13 अप्रैल 2026 भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण समय दोपहर 2:00 बजे से आपके आगमन तक। निवेदन एवं आग्रह करता – निवेदन करता श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष सिहोरा शैलेंद्र अग्निहोत्री पंकज अग्निहोत्री सारांश अग्निहोत्री के साथ अग्निहोत्री परिवार।आग्रह करता- नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री रघुनाथ अग्निहोत्री देवेंद्र अग्निहोत्री संतोष अग्निहोत्री समीर अग्निहोत्री शिव शक्ति अग्निहोत्री अनित अग्निहोत्री वैभव अग्निहोत्री सचिन अग्निहोत्री अनुज अग्निहोत्री एवं समस्त अग्निहोत्री परिवार।
कार्यक्रम स्थल प्रज्ञा विहार कॉलोनी सुविधा गैस एजेंसी के पीछे सिहोरा।



