झारिया कल्याण संघ की बैठक संपन्न, युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित

जबलपुर दर्पण । झारिया कल्याण संघ, जबलपुर की मासिक बैठक शनिवार को गढ़ा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में युवा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी 26 अप्रैल 2026 को मानस भवन, जबलपुर में आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी में बलराम झारिया को अध्यक्ष, गोलू झारिया को कार्यवाहक अध्यक्ष, देवांशु झारिया को उपाध्यक्ष, अमित मेहरा को महासचिव, गौरव झारिया को कोषाध्यक्ष, पवन झारिया को सचिव, गुलाब झारिया एवं राजा झारिया को सह सचिव तथा सत्यम मेहरा को प्रचार-प्रसार सचिव चुना गया।
संघ के अध्यक्ष डॉ. एन.पी. झारिया ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आगामी सामाजिक सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर समाज को एक नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में वरिष्ठ संरक्षक गणेश सिंह झारिया, उपाध्यक्ष अजय झारिया, महासचिव मथुरा झारिया, भगवत झारिया, राकेश झारिया, चंद्रप्रकाश झारिया, पत्रकार अजय झारिया, हरि मेहरा, शंकर लाल झारिया सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था बलराम झारिया द्वारा की गई। बैठक का संचालन मथुरा झारिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अजय झारिया द्वारा किया गया।



