भाजपा सह मीडिया प्रभारी बनने पर श्रीकांत साहू का भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण । म.प्र. तैलिक साहू महिला मंडल, जबलपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर महानगर मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू के म.प्र. भाजपा सह मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम यादव कॉलोनी स्थित म.प्र. तैलिक साहू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू के निवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साहू महिला मंडल की ओर से श्रीमती आभा साहू, डॉ. निशा साहू, श्रद्धा साहू, रानी साहू, विमला साहू, नीतू साहू, शिल्पा साहू, उल्का साहू सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों एवं समाज की महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीकांत साहू का सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीकांत साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू महिला मंडल द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है और वे समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती आभा साहू ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।



