मुख्यालय की जनसुनवाई में प्राप्त 47 और संभागों में प्राप्त हुए 32 आवेदन

जबलपुर दर्पण । शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 47 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 32 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की।
निगमायुक्त ने बताया कि आज मुख्यालय में 47 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 10 अतिक्रमण विभाग, 4 भवन शाखा, 6 स्थापना, 4 स्वास्थ विभाग, 1 लोककर्म, 3 जल, 2 प्रकाश विभाग, 10 संपदा, 1 उद्यान, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 1 संभाग क्रमांक 02, 2 संभाग क्रमांक 03 एवं 2 संभाग क्रमांक 11 से संबंधित है समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 1 से 16 तक में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिनका त्वरित निराकरण कराया गया।
जनसुनवाई में अपर आयुक्त वित्त परवेज कुरैशी, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, अंकिता बर्मन, शिवांगी महाजन, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, गुलाब इमवाती, संदीप जायसवाल, अभिषेक तिवारी, दिग्दर्श, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, असद व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।



