रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में 4 करोड़ रुपए से सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण । कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के निवासियों के लिए विकास की एक नई सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 4 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया। इस निर्माण के तहत वार्ड के प्रमुख क्षेत्रों भीटा, कजरवारा, कृष्णा कॉलोनी एवं अनुराधा कॉलोनीमें आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ होगी।
विकास कार्यों से खिले चेहरे
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इन सड़कों के बनने से हजारों नागरिकों को जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत परिश्रम से वार्ड में सड़क, नाली और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं निरंतर बेहतर हो रही हैं।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, लोचन प्रसाद दुबे, हरिओम चौकसे, गुलाब गिरी गोस्वामी, संतोष रजक, संतोष यादव, आशुतोष दुबे, दिलीप सेन, धनपत झरिया, संजय वर्मा, बबलू खत्री, पुष्पा तिवारी, अरुणा कुशवाहा, लल्लू यादव, रघुनाथ रजक, शुभम विश्वकर्मा, श्रवण रजक, संतलाल चौधरी, विनोद जायसवाल, राजू पटेल, आरती बेन, अनिल प्रताप ठाकुर, राजकुमार वंशकार, राजेश यादव, राजू चौकसे, आनंद चौधरी, विनय चौधरी, मोनू सेन, नंदलाल चौधरी, राजू गोटिया, बृजलाल चौधरी, भागचंद पटेल, सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



