नवरात्रि के बाद प्रशासनिक निगरानी में खुली मां वीरासन देवी मंदिर की दानपेटी, 2.64 लाख रुपये की हुई गणना

सतीश चौरसिया उमरियापान । नवरात्रि पर्व उपरांत मंगलवार को सिलौड़ी के समीपस्थ ग्राम पाली स्थित मां वीरासन देवी मंदिर की दानपेटी को प्रशासनिक निगरानी में खोला गया । इस दौरान सिलौड़ी नायब तहसीलदार खगेश भलावी एवं सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में दान राशि की गणना की गई ।
गणना उपरांत दानपेटी से कुल 2 लाख 64 हजार 915 रुपये की राशि प्राप्त हुई । प्राप्त राशि को ग्राम पंचायत सचिव को सुपुर्द करते हुए संबंधित बैंक में जमा कराने के निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार खगेश भलावी, सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक नीरज झारिया, पटवारी अशोक सिंह बागरी, विश्वनाथ सिंह, सुधीर कुलस्ते, संगीता परस्ते, महेंद्र त्रिपाठी, अनीस इक्का, उमेश निखारे, रामचंद्र यादव (सचिव), मुख्य पुजारी सौरभ दुबे सहित कोटवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक—राजेश, प्रकाश, रामचरण, बल्लू, लालजी, श्याम सिंह बागरी, सचिन प्रजापति एवं श्रीलाल यादव उपस्थित रहे ।



