जबलपुर दर्पण
भरभरा आश्रम में 11 अप्रैल को अखंड हरि नाम कीर्तन का आयोजन

सतीश चौरसिया उमरियापान । उमरियापान के समीपस्थ भरभरा आश्रम में 11 अप्रैल को अखंड हरि नाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन संतश्री बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा ।
जानकारी के अनुसार, कीर्तन का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा, जिसमें छिंदवाड़ा से आई भक्त मंडली साज-बाज के साथ 24 घंटे तक संगीतमय हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत करेगी । यह अखंड कीर्तन 12 अप्रैल को समापन के साथ पूर्ण होगा ।
समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए दही-लाई महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा । आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है ।



