जबलपुर दर्पण

स्वच्छता में जबलपुर को नंबर-1 बनाने नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत

जबलपुर दर्पण । जबलपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत् शहर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता संबंधी कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के लिए शासन द्वारा जारी सिटी प्रोफाइल के अनुरूप कार्यो को जमीनी धरातल पर कराने स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ नगर निगम के सभी इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि ’सिटी प्रोफाइल’ को पूर्ण करने के लिए मात्र 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की है। उन्होंने निर्देश दिए कि टीम के सभी सदस्य आपसी समन्वय स्थापित कर डेटा एंट्री और दस्तावेजीकरण पर फोकस करें। उन्होंने कार्य में तत्परता सुनिश्चित करने आगामी 15 दिनों के भीतर सिटी प्रोफाइल से जुड़े समस्त तकनीकी एवं मैदानी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय-सीमा के पश्चात लंबित कार्यों के लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमें रोड डिवाइडर, पेवर ब्लॉक और उद्यानों का कायाकल्प कर शहर को आकर्षक लुक दिया जाएगा। शहर में हरियाली बढ़ाने और नालों को जाली से ढकने जैसे कार्यों से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर आम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएॅं उपलब्ध कराई जा रही है।

सिटी ब्यूटिफिकेशन के लिए ’थ्री-आर’ पर निगमायुक्त का विशेष फोकस

नगर निगम अब कचरे के प्रबंधन से आगे बढ़कर उसके पुनः उपयोग और चक्रण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बुक बैंक, थैला बैंक और बर्तन बैंक के माध्यम से कचरे को कम करने और संसाधनों को साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि शहर की गलियों (बैकलेन) को व्यवस्थित कर उन्हें भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है। स्वच्छता केवल एक सर्वेक्षण नहीं, बल्कि हमारे शहर के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी फील्ड पर रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें और निर्धारित समय में लक्ष्यों को प्राप्त करें।

नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान

सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों का ’एल-1’ स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देकर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों के प्रति अपनी जवाबदेही निर्धारित की है। निगमायुक्त ने बैठक में कहा कि सभी प्रकरणों पर संतुष्टि के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर पालन प्रतिवेदन 5 दिन के अंदर प्रस्तुत करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम के सभी इंजीनियर्स आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88