जबलपुर दर्पण

रिश्वतखोरी के चक्कर में फंस गए तिवारी, लोकायुक्त ने टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार 8 अप्रैल की दोपहर को संजय तिवारी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त टीम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक भीष्म राजपूत को नगर पालिका परिषद नरसिंहपु में पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर वर्ष 25 में मिला था जिसमें एफ डी आर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रुपए की राशि बैंक गारंटी के रूप में रखी थी टेंडर का काम आवेदक द्वारा पूर्ण कर दिया था। जिसका भुगतान खाते में करवाने के बदले लोक निर्माण शाखा नगर पालिका परिषद के बाबू संजय तिवारी द्वारा 15.5 प्रतिशत के हिसाब से 52 हजार रूपए की मांग की जा रही है बिल का भुगतान आवेदक की कम्पनी के खाते में हो गया है लेकिन भुगतान के बाद से बाबू संजय तिवारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर एफ डी आर और बैंक गारंटी रोकने तथा भविष्य में नगर पालिका परिषद में कोई काम नहीं देने की धमकी दी जा रही है । इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी अंजू पटले से की । गठित किए गए लोकायुक्त दल ने बाबू संजय तिवारी से बातचीत के जरिए 38000 रुपए रिश्वत लेने की बात पुख्ता की । वहीं आवेदक द्वारा 25000 रुपए की व्यवस्था होने पर आज दिनांक 8 अप्रैल को आरोपी संजय तिवारी लिपिक को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कंप्यूटर कक्ष में रंगे हाथ पकड़ाई ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान – ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, टी एल ओ निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया , एवम् लोकायुक्त का दल मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88