जबलपुर दर्पण
श्रीमद् भागवत कथा की निकली शोभायात्रा

बरेला जबलपुर दर्पण । वार्ड नंबर 11 में महिला मंडल एवं समस्त वार्ड वासियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसके तहत आज नगर के भैरव बाबा मंदिर से कथा स्थल वार्ड नंबर 11 तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वार्ड वासी व महिला मंडल की सभी महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। व्यास पीठ से कथावाचक अजीत कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। यह श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 2:00 बजे से प्रतिदिन 14 अप्रैल तक चलेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने की अपील की है।



