क्रूज़ दुर्घटना: कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की माँग

जबलपुर दर्पण । शहर तथा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे सोमवार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में बरगी डैम में हुई हृदयविदारक क्रूज़ दुर्घटना में उजागर हुई गंभीर लापरवाही एवं प्रशासनिक विफलता के विरोध में दिया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और अव्यवस्था का परिणाम है, जिसकी निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
मुआवजे में वृद्धि: मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए घोषित सहायता राशि में वृद्धि कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
सीईओ जिला पंचायत का निलंबन: 10 अप्रैल 2026 को सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर क्रूज़ पर बैठक आयोजित करने के लिए जिम्मेदार जिला पंचायत सीईओ को तत्काल निलंबित किया जाए।
नैतिक जिम्मेदारी तय हो: मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
यात्रियों की सूची सार्वजनिक हो: क्रूज़ में सवार सभी व्यक्तियों (बिना टिकट यात्रियों सहित) की सूची सार्वजनिक की जाए।
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन: ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स’ के लाइफ जैकेट संबंधी नियमों के उल्लंघन की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।प्रशिक्षण की कमी: क्रूज़ स्टाफ को न तो तैराकी का पर्याप्त ज्ञान था और न ही आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया था। खराब मौसम के बावजूद संचालन किया गया तथा यात्रियों को आवश्यक सुरक्षा ब्रीफिंग भी नहीं दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक तरुण भनोत, विनय सक्सेना, आलोक मिश्रा, चिंटू चौकसे,विवेक यादव राजेश पटेल, विवेक पटेल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, चतुर सिंह लोधी, सुकृति त्रिपाठी, एड. राजेश पटेल, विनीता यादव, संगीता सिंह, सुभाष पटेल, मुकुल खम्परिया, प्रवीण चौबे, मुन्नी बाई, मुकेश पटेल, घनश्याम पटेल, उमा ठाकुर,रविन्द्र बर्मन,सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



