सिख संगत ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण । सिक्ख समाज की सिरमौर संस्था जबलपुर सिक्ख संगत रजि. की महत्वपूर्ण बैठक गुरुद्वारा सदर प्रांगण में सम्पन्न हुई । बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों,समस्याओं एवं समाज को एकजुट करने एवं संस्था के कुछ मूलभूत नियमों में आवश्यक संशोधन आदि विषयों पर सघन विचार विमर्श किया गया । इस दौरान, प्रमुख वक्ता सरबजीत सिंघ रील, परमजीत सिंह भंगू, प्रभजोत सिंह फ़रवाहा, हरजोत सिंह,एड. सुमित सैनी एवं अन्य सदस्यों द्वारा समाज हित में सामयिक सुझाव दिए गए । सिख संगत के अध्यक्ष हरेंद्र जीत सिंघ बब्बू (पूर्व मंत्री) ने समाज हित में एकजुट होने पर जोर दिया। सचिव दलवीर सिंघ जस्सल द्वारा सदस्यों की सभी जिज्ञासाओं को दूर करते हुए उन्हें संस्था द्वारा भविष्य में समूह सिक्ख संगत के लिए किए जाने वाले कुछ कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सिक्ख परिवारों एवं उनके 18 वर्ष पूरे कर चुके सभी बच्चों के लिए जबलपुर सिक्ख संगत की सदस्यता शुरू की जा चुकी है जिसके लिए संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है । सभा के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य स्व.जतिंदर सिंह एवं बरगी में हुए क्रूज हादसे में दिवंगत मृतकों की आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।



