माता गुजरी महिला महाविद्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन *

जबलपुर दर्पण । 4 मई 2026 को बी.ए. फाइनल ईयर की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला संकाय की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं को विदाई देने हेतु किया गया।
समारोह महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब, निदेशक सुनील कुमार पहवा एवं कला संकाय की डीन डॉ. दीप्ति मिश्रा तथा समस्त प्राध्यापकगण के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ।
चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत एवं भावुक विदाई संदेशों के माध्यम से अपनी सीनियर्स को शुभकामनाएँ दीं। षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं ने भी महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विभिन्न टाइटल से नवाज़ी गईं छात्राएँ
समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं को टाइटल प्रदान किए गए:
मिस फेयरवेल: प्रियंका तिवारी*
- मिस मातृभाषा – हिंदी विभाग से: सोनिया रैदास
- मिस सोसाइटी क्वीन – समाजशास्त्र विभाग से: वर्षा चोइथवानी
- मिस टाइम ट्रैवलर – इतिहास विभाग से: फरहा अंजुम
- मिस बजट बॉस – अर्थशास्त्र विभाग से: श्रेया तिवारी
- मिस शेक्सपियर – अंग्रेज़ी विभाग से: भूमिका चतुर्वेदी
- मिस डिप्लोमैट – राजनीति विज्ञान विभाग से: अनुष्का जैन
- मिस परफेक्ट मैनेजमेंट: सुरभि परनामी
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, “आप सभी महाविद्यालय का गौरव हैं। जीवन में अनुशासन और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।” निदेशक सुनील कुमार पहवा ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। डीन डॉ. दीप्ति मिश्रा ने आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।



